Tuesday, September 22, 2026
HomeकानपुरKanpur : सेवा में उत्कृष्टता पर एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ को अति उत्कृष्ट...

Kanpur : सेवा में उत्कृष्टता पर एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ को अति उत्कृष्ट सेवा पदक

कानपुर जोन के पांच अन्य पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट सेवा पदक

Kanpur । कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग में उल्लेखनीय योगदान के लिए कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से प्रतिष्ठित अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा अभिलेख के आधार पर मिले इस सम्मान से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ को यह सम्मान उनके कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। उनके साथ कानपुर जोनल कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों की सेवाओं को भी गृह मंत्रालय ने सम्मानित किया है।

जोनल कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक उदयभान को भी उत्कृष्ट सेवा अभिलेख के आधार पर अति उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया गया। वहीं मुख्य आरक्षी शुभम कुमार, गौरव कुमार, वीरभानु और अवशेष कुमार को सराहनीय सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।

गृह मंत्रालय की ओर से मिले इन सम्मानों के बाद कानपुर जोन पुलिस में हर्ष का माहौल है। अधिकारियों और सहकर्मियों ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जोन के लिए गौरव का विषय है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...