Thursday, June 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : विकास कार्यों का पहिया नहीं रुकेगा : विधायक सुरेंद्र मैथानी

Kanpur : विकास कार्यों का पहिया नहीं रुकेगा : विधायक सुरेंद्र मैथानी

₹10.40 लाख की लागत से चार सबमर्सिबल, तिकोनिया पार्क में टीन शेड और काली मठिया मंदिर के पास आधुनिक शौचालय निर्माण का भूमि पूजन

Kanpur । गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल संकट से राहत दिलाने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बुधवार को ₹10.40 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इनमें चार नए सबमर्सिबल पंप, तिकोनिया पार्क में टीन शेड और शास्त्री नगर स्थित काली मठिया मंदिर के सामने आधुनिक शौचालय का निर्माण शामिल है।

#kanpur
भूमि पूजन के दौरान विधायक मैथानी ने कहा कि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। गर्मी के मौसम में कई क्षेत्रों में पानी की समस्या सामने आती है। इसे देखते हुए विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चार नए सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

उन्होंने बताया कि तिकोनिया पार्क में टीन शेड निर्माण का उद्देश्य क्षेत्रीय नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। पार्क में आने वाले लोगों को धूप और बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था मिल सकेगी। इसके अलावा काली मठिया मंदिर के सामने बनने वाला आधुनिक शौचालय श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए उपयोगी साबित होगा। लंबे समय से इस सुविधा की मांग की जा रही थी।

#kanpurविधायक मैथानी ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। विकास कार्य केवल बड़े प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय राय, अजय श्रीवास्तव, सर्वेश शुक्ला, अरुण दुबे, राघवेंद्र दुबे, अनामिका श्रीवास्तव, शोभा शुक्ला समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...