Sunday, August 16, 2026
HomeकानपुरKanpur :  गंगा किनारे लौटेगी रौनक, नवंबर से नए रंग में सजेगा...

Kanpur :  गंगा किनारे लौटेगी रौनक, नवंबर से नए रंग में सजेगा कानपुर बोट क्लब

पर्यटकों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, जलक्रीड़ा प्रतियोगिताओं की तैयारी; सुरक्षा और गंगा संरक्षण पर रहेगा खास फोकस

Kanpur । गंगा किनारे सैर और बोटिंग का आनंद लेने वालों के लिए अच्छी खबर है। वर्षाकाल की समाप्ति के बाद नवंबर से कानपुर बोट क्लब नए आकर्षण, आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के साथ फिर से पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार होगा। इसके साथ ही राज्य स्तरीय जलक्रीड़ा प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, जिससे शहर का यह पर्यटन स्थल नई पहचान बनाने की ओर बढ़ेगा।

कानपुर बोट क्लब समिति की बैठक में मंडलायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष के. विजयेन्द्र पाण्डियन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोट क्लब को केवल बोटिंग तक सीमित न रखकर एक आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए परिसर में कवर्ड एरिया, पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार और अन्य विकास कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। चयनित फर्म से अतिरिक्त विकास प्रस्ताव भी मांगे जाएंगे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि गंगा नदी संरक्षण के सभी मानकों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। बोट क्लब परिसर और गंगा तट की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत बनाया जाएगा, ताकि पर्यटक सुरक्षित वातावरण में बोटिंग और भ्रमण का आनंद ले सकें।

केडीए के उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक ने सुझाव दिया कि वर्षाकाल में सुरक्षा कारणों से बोटिंग गतिविधियां पूरी तरह बंद रहें। हालांकि इस दौरान भी पर्यटकों को गंगा के प्राकृतिक सौंदर्य का सुरक्षित अनुभव कराने के लिए वैकल्पिक पर्यटन गतिविधियां विकसित करने पर विचार किया जाएगा।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 10 अक्टूबर तक प्रस्तावित बंदी अवधि के दौरान टेंडर और विकास कार्यों की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि नवंबर से बोट क्लब नए स्वरूप में शुरू हो सके। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि उत्तर प्रदेश क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के सहयोग से नवंबर और दिसंबर में राज्य स्तरीय जलक्रीड़ा प्रतियोगिताओं के आयोजन की योजना है। इससे कानपुर में पर्यटन के साथ-साथ साहसिक खेलों को भी नई गति मिलेगी और बोट क्लब शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो सकेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...