₹10 लाख के मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिले, पुलिस की तत्परता की सराहना
Kanpur । पश्चिम जोन कमिश्नरेट पुलिस की सर्विलांस टीम ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से लगभग ₹10 लाख कीमत के 51 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।
पुलिस आयुक्त के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के तहत सर्विलांस टीम ने जनशिकायतों और पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की

आवश्यक सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
मोबाइल वापस पाकर लोगों ने राहत की सांस ली और कानपुर पुलिस की तकनीकी क्षमता, सक्रियता और जनसेवा भावना की खुलकर सराहना की।


