Friday, May 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : बैराज से जलापूर्ति बंद होने के विरोध में पार्षद ने...

Kanpur : बैराज से जलापूर्ति बंद होने के विरोध में पार्षद ने सहायक अभियंता को सौंपी खाली बाल्टी

Kanpur ।जल निगम फजलगंज कार्यालय में पार्षद अर्पित यादव के द्वारा गंगा बैराज की पानी सप्लाई एक महीने से बंद होने के विरोध में खाली बाल्टी देकर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया।बताया गया किपिछले एक महीने से जूही IPS में गंगा बैराज की पानी सप्लाई बंद है ।

जिस कारण अंधा कुआं जेडपीएस, बर्रा गांव जेडपीएस, कर्राही जेडपीएस, दामोदर नगर जेडपीएस, बसंत विहार जेडपीएस,जरौली 1 जेडपीएस,जरौली 2 जेडपीएस, मिक्की हाउस जेडपीएस आदि एक दर्जन जेडपीएस में गंगा बैराज की पानी सप्लाई बाधित होने के कारण लाखों घरों में जलापूर्ति व्यवस्था ठप है।पार्षद अर्पित यादव ने ज्ञापन सौंपा और कहा कि एक सप्ताह में पानी सप्लाई चालू नहीं हुआ तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान अतुल मिश्रा,धीरेन्द्र सिंह,अंकित यादव,संदीप सिंह छोटू,विशाल,राम जी आदि लोग मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!