Saturday, February 14, 2026
HomeखेलKanpur : सुपीरियर ने सर पदमपत सिंहानिया हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Kanpur : सुपीरियर ने सर पदमपत सिंहानिया हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Kanpur ।कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन व भारत क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित हेलीजर बॉर्डन क्रिकेट प्रतियोगिता में क्वार्टरफाइनल मैच हुआ। इसमें सुपीरियर स्प्रिट ने सर पदमपत सिंहानिया को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पीएसी मैदान पर सर पदमपत सिंहानिया ने 24.3 ओवर में पूरी टीम 102 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें तन्मय त्रिपाठी 27 व शिवम यादव ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नितिन तोमर ने तीन, धनंजय यादव, माधव थापक, निष्कर्ष श्रीवास्तव ने दो-दो को आउट किया। जवाब में सुपीरियर स्प्रिट ने 14.5 ओवर में चार विकेट पर 103 रन बनाकर मैच जीता। जीत में धनंजय यादव ने 20, विकास तिवारी ने 22, अजय ठाकुर ने 19 रन बनाए, तो गेंदवाजी में आदित्य सिंह व अभिनव यादव ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच नितिन तोमर को चुना गया। यह जानकारी आयोजन सचिव त्रिभुवन दीक्षित ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...