मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : पार्षदों से वार्ता कर क्षेत्र में कराए अलाव की व्यवस्था,महापौर ने शहर में जल रहे अलाव की समीक्षा की
कानपुर

Kanpur : पार्षदों से वार्ता कर क्षेत्र में कराए अलाव की व्यवस्था,महापौर ने शहर में जल रहे अलाव की समीक्षा की

Akash Chaudhary

Kanpur।महापौरl प्रमिला पांडे ने नगर निगम सीमान्तर्गत जलाये जा रहे अलाव के सम्बन्ध में बैठक की गयी।। गैस सिलेण्डर से 02 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था किये जाने के सम्बन्ध में मुख्य अभियन्ता सैय्यद फरीद अख्तर जैदी द्वारा अवगत कराया गया उक्त व्यवस्था प्रायोगिक तौर किराये के आधार पर की गयी थी, जो रात्रि 12 बजे तक रहती है साथ कि वर्तमान में लकड़ी से 388 स्थानों पर नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था की गयी है। विगत दिनों गीली लकड़ी मिलने पर अलाव की व्यवस्था रोक दी गयी थी। सी0यू0जी0एल0 से वार्ता चल रही है, अगले वर्ष से नगर के 20 प्रमुख चौराहों एवं 29 रैन बसेरा स्थलों पर सी0एस0आर0 फण्ड से गैस से अलाव की व्यवस्था करायी जायेगी, इससे लकड़ी से होने वाले वायु प्रदूषण से भी बचाव होगा।

महापौर ने कई पार्षदों द्वारा अलाव की लकड़ी न मिलने पर मुख्य अभियन्ता ‘ सैय्यद फरीद अख्तर जैदी ने अवगत कराया कि पार्षदों से वार्ता कर उनके क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था करायी जायेगी।
वाटर स्प्रिंलकर से पेड़ों पर जल छिड़काव से सड़को पर फैले पानी में फिसलकर दुर्घटना की शिकायत पर महापौर ने डा0 चन्द्रशेखर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया की वर्तमान में शीत ऋतु चल रही है और ओस भी गिर रही है।वाटर स्प्रिंलकर से जल छिड़काव वर्तमान में न कराया जाये।बैठक में अधिशाषी अभियन्ता, जोन-1 नानक चन्द्र, अधिशाषी अधिशाषी अभियन्ता जोन-3 राजेश कुमार, अभियन्ता, जोन-4 आर0के0 तिवारी, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-6 आर0के0 सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *