Saturday, July 25, 2026
HomeखेलKanpur :  प्रथम रागेंद्र स्वरूप बैडमिंटन टूर्नामेंट: दूसरे राउंड के मुकाबलों में...

Kanpur :  प्रथम रागेंद्र स्वरूप बैडमिंटन टूर्नामेंट: दूसरे राउंड के मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार प्रतिभा

Kanpur। कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन (KBA) के सहयोग से आयोजित प्रथम रागेंद्र स्वरूप अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19 बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 25 से 27 जुलाई तक रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी, कल्याणपुर, कानपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट महीप सक्सेना,एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी आशुतोष सत्यम झा, सौरभ श्रीवास्तव ज्वाइंट सेक्रेटरी मनीष सिंघल, चीफ रेफरी रवि कुमार दीक्षित, विजय कुमार दीक्षित, आर.पी. सिंह, अतुल कनौजिया, करुणेश सिंह, राकेश गौर, सत्यम कटियार, आयुष पटेल, अमृतांश तिवारी एवं निखिल पाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

दूसरे राउंड के प्रमुख परिणाम

अंडर-15 बॉयज़ सिंगल्स

– जय राज वरयाणी ने प्रत्यूष त्रिपाठी को 30-24 से हराया।
– आर्यमन ने श्रेयांशु को 30-10 से पराजित किया।
– विराज ने आर्यांश बाजपेयी को 30-06 से हराया।
– अर्णव सिंह ने आद्विक मिश्रा को 30-24 से मात दी।
– प्रखर जैन ने शान सिंह को 30-09 से हराया।
– आदित्य मिश्रा ने अनीश रावत को 30-15 से पराजित किया।
– कृष ने ध्रुव नेगी को 30-15 से हराया।
– वैभव ने अगम्य को 30-22 से मात दी।

अंडर-15 बॉयज़ सिंगल्स

– हमाद खान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 30-20 से हराया।
– श्रेयांश पांडे ने नयन गुप्ता को 30-17 से पराजित किया।
– हरकेरत सिंह ने अंगद सिंह को 30-24 से हराया।
– रुशांक मल्होत्रा ने वॉकओवर के आधार पर जीत दर्ज की।
– नचिकेत ने अथर्व शंकर दीक्षित को 30-21 से हराया।
– समर्थ वर्मा ने पलाश शुक्ला को 30-13 से पराजित किया।
– अर्णव ने अपने मुकाबले में 30-09 से जीत दर्ज की।
– शौर्य वर्धन ने बेहद रोमांचक मुकाबले में शशांक तिवारी को 30-28 से हराया।

अंडर-19 बॉयज़ सिंगल्स

– कृषव जालू ने देव चौहान को 30-16 से हराया।
– आयुष कुमार ने यश सैनी को 30-18 से पराजित किया।
– देवांश पाहवा ने वॉकओवर के आधार पर अगले दौर में प्रवेश किया।
– अभिराय ने मोहम्मद अयान खान को 30-26 से हराया।
– अनिरुद्ध गौर ने अबीर तनेजा को 30-27 से पराजित किया।
– प्रखर मौर्य ने सौरव मौर्य को 30-24 से हराया।
– अर्जुन सिंह ने मोहम्मद अरिज को 30-25 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले 26 जुलाई को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबले एवं पुरस्कार वितरण समारोह 27 जुलाई को आयोजित होगा। कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...