रांची में 27 से 30 जुलाई तक होगी सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, उत्तर प्रदेश टीम में मिला स्थान
Kanpur। झारखंड के रांची स्थित टौरियन वर्ल्ड सीबीएसई स्कूल में 27 से 30 जुलाई तक राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। इसमें कानपुर के तीन तीरंदाज उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में गुरुनानक पब्लिक स्कूल लाजपत नगर के बलजोत सिंह अंडर-17 रिकर्व वर्ग में, जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट के आर्यन पाल और अंश सिंह अंडर-17 कंपाउंड वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
तीनों खिलाड़ी एसएएफ आर्चरी एकेडमी अरमापुर में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह जानकारी कानपुर देहात आर्चरी एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार ने दी। इस मौके पर छविलाल यादव, अमित झा, अनूप अग्निहोत्री, निशांत, सुमित, वैभव साहू, दिनेश कुशवाहा ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।


