Sunday, July 26, 2026
HomeखेलKanpur : कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, बेल्ट...

Kanpur : कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, बेल्ट व प्रमाणपत्र से हुए सम्मानित

Kanpur। राष्ट्रीय कराटे संस्था साकीयो व आकांक्षा कराटे क्लासेज एंड स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जरौली फेस-2 स्थित ब्रांच-1 में स्पोर्ट्स बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा हुई। इसमें सफल हुए ​खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि समाजसेवी सुमन गुप्ता, शंकर राजपूत, करन सिंह और एडवोकेट राजीव कटियार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। तो साकीयो इंडिया के स्पोर्ट्स स्टाइल हेड हेड राज सर की देखरेख में पूरी परीक्षा हुई। संस्था की फीमेल कोच अनन्या पाल व पुरुष कोच मोहित सिंह ने खिलाड़ियों को नई बेल्ट पहनाकर अगली ग्रेड में प्रोन्नत किया। येलो बेल्ट पास खिलाड़ियों में आनंद शिवहरे, आयुषी राजपूत, शाश्वत तिवारी, काशवी जैन, आहान गुप्ता मिली।

ऑरेंज बेल्ट में सफल होने वालों में अदिति सचान, परिधि सचान, प्रनाया सिंह, भूमि शुक्ला, स्वस्तिक शुक्ला, एकता शामिल रहीं। ग्रीन बेल्ट अस्मिता शंखवार, सौम्या, अभिनव सचान, आरव राठौर, अमृतांश सचान ने प्राप्त की। ब्लू बेल्ट में जैसवी कटियार, अध्यांश कुमार, अर्णव सचान, दीपांशु सिंह, अभय सिंह, अनय दुबे रहे। तो पर्पल बेल्ट निष्कर्ष पाल, प्रतीक कुमार, अद्विका कटियार, किरण सिंह ने अपने नाम की।

रेड बेल्ट को अलीशा सिंह, सिमरन वर्मा, निहारिका वर्मा और ब्राउन बेल्ट करने वालों में अक्सा गौतम, आध्या कटियार, आयुष पाल शामिल रहीं। सफल होने वाले सभी ​खिलाड़ियों को संस्था की डायरेक्टर आकांक्षा मिश्रा ने शुभकामनाएं दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...