Friday, August 7, 2026
HomeखेलKanpur : रागेंद्र स्वरूप बैडमिंटन में प्रखर, श्रियांशु और आराध्या चमके, कई...

Kanpur : रागेंद्र स्वरूप बैडमिंटन में प्रखर, श्रियांशु और आराध्या चमके, कई वर्गों के फाइनल तय

Kanpur । रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी, कल्याणपुर में चल रही प्रथम रागेंद्र स्वरूप अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन (केबीए) से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में प्रखर मौर्य, श्रियांशु रंजन, पार्थ जौहरी, श्रेयांशी रंजन, सिद्धि झा और आराध्या मेहरोत्रा ने दमदार खेल दिखाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

अंडर-17 बालिका युगल फाइनल में सिद्धि झा और श्रेयांशी रंजन की जोड़ी ने अंशिका गुप्ता व अदिति कटियार को 15-06, 15-09 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-15 बालिका एकल में आराध्या मेहरोत्रा ने आराध्या त्रिपाठी को 15-06, 15-04 से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-15 बालिका युगल में आराध्या मेहरोत्रा और जान्या की जोड़ी ने काव्या व तुहा को 15-08, 15-06 से पराजित कर विजेता बनने का सम्मान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के अन्य वर्गों के फाइनल भी तय हो गए हैं। अंडर-19 बालिका एकल में सिद्धि झा और श्रेयांशी रंजन आमने-सामने होंगी। अंडर-15 बालक एकल का फाइनल श्रियांशु रंजन और पार्थ जौहरी के बीच खेला जाएगा, जबकि अंडर-17 बालक एकल के खिताब के लिए यश तिवारी और श्रियांशु रंजन भिड़ेंगे। अंडर-19 बालक एकल में आयुष कुमार और प्रखर मौर्य के बीच मुकाबला होगा।

वही शेष फाइनल मुकाबले 27 जुलाई को सुबह 9 बजे से रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में खेले जाएंगे। शाम 4 बजे समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण होगा। इस दौरान केबीए के सचिव डी.पी. सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी, चीफ रेफरी रवि दीक्षित, एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी आशुतोष सत्यम झा, इरशाद अहमद और नरेंद्र शाह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...