Saturday, September 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : राष्ट्रीय लोक अदालत में 48 श्रम वाद निपटे, 121 श्रमिकों...

Kanpur : राष्ट्रीय लोक अदालत में 48 श्रम वाद निपटे, 121 श्रमिकों को लाभ

Kanpur । राष्ट्रीय लोक अदालत में श्रम विभाग से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण से श्रमिकों और उनके आश्रितों को बड़ी राहत मिली। अपर श्रम आयुक्त कार्यालय, कानपुर क्षेत्र में शनिवार को आयोजित विशेष कार्यवाही में चिन्हित 90 प्रकरणों में से 48 वादों का निस्तारण किया गया।

अपर श्रम आयुक्त शमीम अख्तर ने बताया कि निस्तारित मामलों में कुल 5 करोड़ 63 लाख 82 हजार 420 रुपये की धनराशि से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। इससे 121 श्रमिकों और उनके आश्रितों को लाभ मिला। उन्होंने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
अपर श्रम आयुक्त ने बताया कि संबंधित श्रमिकों और आश्रितों को स्वीकृत क्षतिपूर्ति की धनराशि जल्द ही आरटीजीएस के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निस्तारण को श्रमिकों के लिए राहतकारी कदम बताया।

इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी घनश्याम निषाद, हेमंत कुमार, मान सिंह, दीपक कुमार मौर्य, अखिलेश वर्मा और दीपक मौर्य समेत वाद सहायक कमलाशंकर त्रिपाठी, राम शरण पटेल, राकेश सिंह और अमित खन्ना मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...