मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : राज्य महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई,डफरिन अस्पताल का किया निरीक्षण
कानपुर

Kanpur : राज्य महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई,डफरिन अस्पताल का किया निरीक्षण

Akash Chaudhary

Kanpur ।उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या पूनम द्विवेदी की अध्यक्षता मे सर्किट हाउस में मिशन शक्ति फेस-5 के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित महिला उत्पीडन की रोकथाम व महिलाओं की समस्याओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से महिला जन सुनवाई का आयोजन किया गया।

#kanpur

महिला जन सुनवाई में महिलाओं के उत्पीडन, घरेलू हिंसा, दहेज संबंधी मामले एवं महिलाओं से संबंधित कुल-22 मामले आये।अधिकारीगण उपस्थित रहे।सुनवाई के पश्चात सदस्या पूनम द्विवेदी ने डफरीन अस्पताल, जिला जेल, बालिका संरक्षण गृह एवं वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण भी किया गया।

महिला जागरुकता शिविर व महिला जन सुनवाई में शिव कुमारी सिंह पत्नी मान सिंह ने बहू से प्रताडित किये जाने की शिकायत की गयी, जिस पर सुनवाई करते हुये महिला थाना में दोनो पक्षों को बुलाकर सुनवाई कराते हुये प्रकरण को निस्तारित कराने के निर्देश दिये गये।

इसी प्रकार आफरीन खातून पत्नी कामरान अहमद द्वारा पति से प्रताडित किये जाने, अदिती राय पुत्री कमल कुमार मंगेतर ने गोदभराई के बाद शादी से मना किये जाने, अभिलाषा पाण्डेय पत्नी पकंज पाण्डेय पति व ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट व प्रताडित किये जाने की शिकायत की गयी, जिसको सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

महिला जन सुनवाई में उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुये बताया गया कि महिलाओं के किसी भी प्रकार के उत्पीडन, घरेलू हिंसा में सहायता के लिये तत्काल 112 नम्बर डायल करें तथा अपना इस नम्बर पर पंजीकरण कराकर तत्काल पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते है। महिला हेल्प लाइन 1090 व 181 में भी काल करके महिलाओं की समस्या व सहायता हेतु काल करने के संबंध में जानकारी दी गयी।

महिला जन सुनवाई में अपर जिलाधिकारी (भू0/अ0) रिंकी जायसवाल, ए0डी0सी0पी0 महिला अपराध अमिता सिंह, डी0पी0ओ0 जयदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://parpanch.com/kanpur-respect-and-self-respect-for-a-country-is-its-constitution

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *