दुकानदारों के साथ बैठक कर उनके संघर्ष में हर कदम पर साथ रहने का दिया भरोसा
Kanpur ।नगर निगम के द्वारा परेड बाजार हटाने के दिए गए फरमान के विरोध में समाजवादी पार्टी के तीनों विधायक एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने दुकानदारों के साथ बैठक कर उनके संघर्ष में हर कदम पर साथ रहने का भरोसा दिया।विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि गरीब दुकानदारों के हक की लड़ाई हर हाल में लड़ी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा“चाहे जितना कुछ सहना पड़े, मारेंगे नहीं और मानेंगे भी नहीं।
उन्होंने कहा कि जब कल नगर निगम की टीम बाजार पहुंची थी, तब सबसे पहले पहुंचकर दुकानदारों के साथ खड़े होने का काम किया गया और आगे भी किसी गरीब की रोजी-रोटी उजड़ने नहीं दी जाएगी।बैठक में विधायक मो. हसन रूमी,नसीम सोलंकी,पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, सुहैल अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता, संदीप शुक्ला, पार्षद फैजान रहमान, रजत बाजपेई, जावेद अख्तर गुड्डू, उमर शरीफ, चंकी गुप्ता, परेड बाजार अध्यक्ष विशाल शुक्ला लल्लू, मो. इमरान हुसैन सहित बड़ी संख्या में दुकानदार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।



