जनविरोधी बिजली नीतियों के खिलाफ सपा विधायक का जोरदार प्रदर्शन
Kanpur । |सरसैया घाट पर शनिवार को विधायक अमिताभ बाजपेई के द्वारा स्मार्ट मीटर के प्रतीकात्मक “ड्रैगन मीटर” का विसर्जन कर सरकार की जनविरोधी बिजली नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही ओवर बिलिंग, यूनिट बाउंस और लगातार बढ़ते बिजली बिलों ने आम उपभोक्ताओं, व्यापारियों, मजदूरों और मध्यम वर्ग को गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया है।
जनदबाव के बाद प्रीपेड व्यवस्था वापस ली गई, लेकिन स्मार्ट मीटर की अनियमितताएं और मनमानी अभी भी जारी हैं। इस पर उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश है।वक्ताओं ने कहा कि यह व्यवस्था “स्मार्ट मीटर” नहीं बल्कि “स्मार्ट चीटर” बन चुकी है, जो जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।

इस मौके पर नीरज सिंह, पूर्व पार्षद हरी ओम पांडे,मो. साथिया,पार्षद रजत बाजपेई, कुतुबुद्दीन मंसूरी, विजय अवस्थी, वीरेन्द्र त्रिपाठी, अंकित सचान, चंकी गुप्ता, सुरभित जायसवाल, विकास कनौजिया, बालजी पांडे, अमित चौरसिया, राकेश पांडे, निशांत गुप्ता, शुभम जायसवाल, प्रदीप सिंह, पुण्य जैन, विक्की जायसवाल, मोहम्मद ओवैस, दानिश, रियाज अहमद, राजू, राजेश कन्नौजिया, सचिन यादव, आकाश यादव सहित अन्य साथी शामिल रहे।


