Monday, July 27, 2026
HomeकानपुरKanpur :  सोलह साल की शादी, बढ़ते विवाद और फिर दर्दनाक अंत

Kanpur :  सोलह साल की शादी, बढ़ते विवाद और फिर दर्दनाक अंत

 

कथित घरेलू प्रताड़ना से परेशान महिला की इलाज के दौरान मौत, पति समेत चार ससुरालीजनों पर लगाए गंभीर आरोप
Kanpur ।  नरवल थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत ने घरेलू विवाद और पारिवारिक रिश्तों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 16 वर्ष पहले जिस रिश्ते की शुरुआत खुशियों के साथ हुई थी, उसका अंत दर्दनाक परिस्थितियों में हुआ। कथित रूप से लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना से परेशान 33 वर्षीय रुखसाना ने रविवार तड़के आत्मघाती कदम उठाया।

गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुखसाना की शादी वर्ष 2010 में बांदा के मर्दन नाका निवासी यासीन से हुई थी। दंपती की 11 वर्षीय बेटी है। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास जिन्नत, ससुर इमाम बक्श और देवर हसीन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उनका कहना है कि जनवरी 2025 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था और उसका स्त्रीधन भी अपने पास रख लिया गया। इसके बाद कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास हुए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

मृतका के भाई नसीम के अनुसार, रुखसाना लंबे समय से तनाव में थी और ससुराल लौटने को लेकर मानसिक दबाव झेल रही थी। रविवार सुबह उसने अपने गले पर धारदार हथियार से वार कर लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...