Friday, September 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : सड़क खराब मिली तो मंडलायुक्त ने लगाई फटकार, दो दिन...

Kanpur : सड़क खराब मिली तो मंडलायुक्त ने लगाई फटकार, दो दिन में पैचवर्क

रामादेवी-आईआईटी समेत प्रमुख मार्गों का निरीक्षण, एनएच खंड के अधिशासी अभियंता को युद्धस्तर पर काम कराने के निर्देश

Kanpur। शहर की सड़कों की हालत देखने निकले मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन को कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त मिलीं। पैचवर्क नहीं होने पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी एनएच खंड के अधिशासी अभियंता ए.के. जयंत को फटकार लगाई। उन्होंने दो दिन के भीतर खराब हिस्सों की मरम्मत कर सड़कों को पूरी तरह मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए।

#kanpur

मंडलायुक्त ने शुक्रवार को रामादेवी से आईआईटी, मैनावती मार्ग, सिंहपुर-कल्याणपुर और स्वरूप नगर-नवाबगंज समेत कई प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर गड्ढों, क्षतिग्रस्त हिस्सों और पहले कराए गए पैचवर्क की स्थिति देखी। एनएच खंड के मार्गों पर जरूरी मरम्मत नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रमुख मार्गों पर गड्ढों के कारण यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। जहां सड़क खराब है, वहां तत्काल काम शुरू कराकर दो दिन में पैचवर्क पूरा कराया जाए। मरम्मत में सिर्फ खानापूर्ति न हो, बल्कि सड़क आवागमन के लिए पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाई जाए।

नगर निगम की सड़कों का भी होगा निरीक्षण
मंडलायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को भी शहर की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर पैचवर्क कराया जाए। साथ ही काम की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जाए।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी, एनएच खंड और नगर निगम के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि आम लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। सड़कों की मरम्मत में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...