Friday, September 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : स्टेशन पर हंगामा पड़ा भारी, आठ किन्नरों पर आरपीएफ की...

Kanpur : स्टेशन पर हंगामा पड़ा भारी, आठ किन्नरों पर आरपीएफ की कार्रवाई

समझाने के बाद भी नहीं माने तो हिरासत में लेकर धारा 145 रेल अधिनियम में दर्ज किए आठ मामले

Kanpur । कानपुर सेंट्रल के फुट ओवरब्रिज पर यात्रियों की आवाजाही के बीच हंगामा करना आठ किन्नरों को भारी पड़ गया। आरपीएफ ने पहले समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन जब हंगामा जारी रहा तो सभी को हिरासत में ले लिया गया। आरपीएफ ने आठों के खिलाफ धारा 145 रेल अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

आरपीएफ कानपुर सेंट्रल की टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली छोर स्थित फुट ओवरब्रिज पर आठ किन्नर आपस में हंगामा करते दिखाई दिए। उस समय बड़ी संख्या में यात्री फुट ओवरब्रिज से होकर प्लेटफार्म की ओर आ-जा रहे थे। हंगामे के कारण यात्रियों को असुविधा होने की स्थिति बनी।

आरपीएफ जवानों ने मौके पर पहुंचकर सभी को समझाया। यात्रियों की सुविधा का हवाला देते हुए रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने और किसी तरह का उपद्रव नहीं करने की हिदायत दी गई। इसके बावजूद हंगामा जारी रहने पर आरपीएफ ने सख्ती दिखाई और सभी आठों को हिरासत में ले लिया।

यात्रियों की सुविधा से समझौता नहीं
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलवे परिसर में किसी भी प्रकार का हंगामा या ऐसा व्यवहार जिससे यात्रियों को परेशानी हो, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आरपीएफ की कार्रवाई के बाद स्टेशन परिसर में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी और बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने यात्रियों से भी अपील की है कि उन्हें किसी तरह की असुविधा, उपद्रव या सुरक्षा संबंधी समस्या दिखाई दे तो तत्काल आरपीएफ कर्मियों, रेलवे हेल्पलाइन अथवा निकटतम सुरक्षाकर्मी को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...