Monday, July 27, 2026
HomeकानपुरKanpur : पटरी पर दौड़ती ट्रेन में गूंजी किलकारी, कानपुर सेंट्रल पर...

Kanpur : पटरी पर दौड़ती ट्रेन में गूंजी किलकारी, कानपुर सेंट्रल पर मुस्कुराई जिंदगी

नई दिल्ली-प्रयागराज एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला ने बेटे को दिया जन्म, ‘मेरी सहेली’ टीम की फुर्ती से जच्चा-बच्चा सुरक्षित

Kanpur । नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही गाड़ी संख्या 12556 सोमवार को उस समय खुशियों की गवाह बन गई, जब चलती ट्रेन में एक गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया। प्रसव ट्रेन के कानपुर सेंट्रल पहुंचने से पहले ही हो चुका था। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ‘मेरी सहेली’ टीम और रेलवे की मेडिकल टीम प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में जच्चा और नवजात को प्राथमिक उपचार देकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक राजीव गौड़, महिला कांस्टेबल विनीता और अंजना पटेल ने पूरी संवेदनशीलता के साथ स्थिति संभाली। मेडिकल टीम के साथ पहुंचे डॉ. रितेश ने मां और नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में दोनों पूरी तरह स्वस्थ पाए गए, जिससे परिवार और रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

इसके बाद बेहतर चिकित्सीय देखभाल के लिए प्रसूता करीना को 108 एंबुलेंस से उर्सला अस्पताल भेजा गया। करीना अपने पति फिरोज के साथ नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही थीं।चलती ट्रेन में जन्मे इस नवजात की पहली किलकारी ने पूरे डिब्बे का माहौल भावुक कर दिया।

वहीं, आरपीएफ की ‘मेरी सहेली’ टीम की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जरूरत की घड़ी में रेलवे सुरक्षा बल सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि जीवनरक्षक की भूमिका भी बखूबी निभाता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...