Friday, September 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : डेंगू रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Kanpur : डेंगू रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

942 घरों का सर्वे, 23 में मिला लार्वा; 30 घरों में कराया गया नष्ट

Kanpur । डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम अभियान तेज कर दिया है। विभागीय टीम ने बिधनू के ग्राम भारू और पतारा के रंजीतपुर में बुखार सर्वेक्षण, जांच, लार्वा तलाशने और सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई की। टीम ने लोगों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया।

#kanpur

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर नोडल अधिकारी (वीबीडी) डॉ. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह समेत जनपदीय टीम ने गांवों का निरीक्षण किया। भारू में लार्वीसाइडल स्प्रे, इंडोर स्पेस स्प्रे और बुखार सर्वेक्षण कराया गया। वहीं बाढ़ प्रभावित मेहरबान सिंह का पुरवा और तात्या टोपे नगर का निरीक्षण कर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर लगाने, सोर्स रिडक्शन और शाम को फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए। प्रभावित क्षेत्रों में ओआरएस पैकेट और क्लोरीन की गोलियां भी बांटी गईं।

पांडु नगर, ग्वालटोली, चौबेपुर, आजाद नगर और बिधनू में डेंगू के मामले मिलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्रवाई कराई गई। टीम ने विभिन्न इलाकों में 942 घरों का सर्वेक्षण किया। इनमें 23 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला, जबकि 30 घरों में लार्वा नष्ट कराया गया।

रंजीतपुर, भारू और मेहरबान सिंह का पुरवा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 111 मरीजों की जांच की गई। लोगों को घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने, मच्छरों से बचाव के लिए शरीर को ढककर रखने और अन्य सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।

संचारी रोगों से संबंधित सूचना के लिए यूएचएम चिकित्सालय परेड स्थित कंट्रोल रूम के नंबर 0512-2333810, 9335301096 और नगर निगम कंट्रोल रूम के नंबर 0512-2526004, 2526005 पर संपर्क किया जा सकता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...