Friday, September 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : 24 घंटे में खुली ₹21 लाख की चोरी, शातिरों से...

Kanpur : 24 घंटे में खुली ₹21 लाख की चोरी, शातिरों से पूरा माल बरामद

पीएसी कर्मी के घर वारदात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ‘त्रिनेत्र’ कैमरों और मुखबिर तंत्र से पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Kanpur ।  हनुमंत विहार पुलिस ने पीएसी कर्मी के घर हुई ₹21 लाख की चोरी का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर तेज पुलिसिंग की मिसाल पेश की है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया। इस सफलता के बाद पुलिस टीम की वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सराहना की।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे ‘त्रिनेत्र’ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मिली सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पवन उर्फ रवि चौरसिया और राहुल कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शातिर और आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ कानपुर नगर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में चोरी, नकबजनी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान पूरी तरह बरामद कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...