Friday, September 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचे डीएम, 35 परिवारों को सुरक्षित करने...

Kanpur : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचे डीएम, 35 परिवारों को सुरक्षित करने के निर्देश

 

 

बनियापुरवा व भोपालपुरवा में बढ़ा जलस्तर, जरूरत पड़ने पर बाढ़ चौकी में शिफ्ट होंगे प्रभावित

Kanpur । बनियापुरवा गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का गुरुवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने जलस्तर और राहत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और स्थिति बिगड़ने पर प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

#kanpur

डीएम ने बताया कि भगवानदीन का पुरवा में करीब 35 परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके अलावा बनियापुरवा और भोपालपुरवा के आसपास के इलाकों में भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि पीछे से आने वाले पानी के डिस्चार्ज और उसके ट्रेंड में कमी आई है। इसका असर शुक्रवार शाम तक दिखाई देने की संभावना है। इससे जलस्तर में कमी आने की उम्मीद है।

#kanpur

उन्होंने तहसीलदार सदर को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। जलस्तर में बढ़ोतरी होने या किसी परिवार के लिए खतरा पैदा होने पर उन्हें बिना देरी बाढ़ चौकी में शिफ्ट कराया जाए। तहसील के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तैनात रहकर स्थिति पर नजर रखें।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव की कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने और जलस्तर में होने वाले बदलाव की जानकारी लेने के निर्देश दिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...