मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur: त्रिशूल दीक्षा लेकर बहनों ने निकाली मानवंदन यात्रा
कानपुर

Kanpur: त्रिशूल दीक्षा लेकर बहनों ने निकाली मानवंदन यात्रा

Abhay Singh

Kanpur: विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के तत्वावधान में गोविंद नगर स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में त्रिशूल दीक्षा एवं मानवंदन यात्रा का ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम नारीशक्ति और राष्ट्रभक्ति को समर्पित रहा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में बहनों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।


कार्यक्रम का श्रीगणेश मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय मातृशक्ति संयोजिका मीनाक्षी ताई, क्षेत्र संयोजिका सुश्री कल्पना जी, विहिप प्रान्त अध्यक्ष राजीव महाना , विभाग अध्यक्ष श्नरेश माहेश्वरी, मातृशक्ति प्रान्त संयोजिका सुश्री सीमा जादौन, साध्वी रेणु दीदी ने दुर्गावाहिनी सुश्री अवनी जी, डा० मीरा जी, सुश्री गीता टंडन जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

मीनाक्षी ताई ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पुण्यश्लोका माता अहिल्या देवी होलकर तथा वीरांगना दुर्गावती के जीवन से प्रेरणा लेते हुए विभिन्न चुनौतियों से आगे निकलते हुए संस्कृति और समाज की रक्षा हेतु आगे आकर कार्य करते रहना होगा।

माता अहिल्यादेवी होलकर ने ही काशी विश्वनाथ मंदिर समेत सनातन संस्कृति की सुदृढ़ता हेतु विभिन्न कार्य किए।

इस अवसर पर संस्कार शाला की आचार्या बहनों ने मंत्रोच्चारण कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। मंच संचालन विभाग संयोजिका तापसी चक्रवर्ती द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि का विशेष सम्मान दिव्यांग बहन पूनम गुप्ता ने किया।कार्यक्रम में विभाग बाल संस्कार प्रमुख नीरजा मिश्रा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

विनीता जी ने सुभाषित पाठ, कविता जी ने एकल गीत, और क्षेत्र संयोजिका कल्पना जी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। प्रांत संयोजिका डॉ. सीमा द्वारा दुर्गा सप्तश्लोकी पाठ किया गया। प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी के नेतृत्व में त्रिशूल दीक्षा सम्पन्न हुई, जिसमें 500 बहनों ने त्रिशूल धारण किया।


मानवंदन यात्रा:
त्रिशूल दीक्षा के बाद मानवंदन यात्रा का आयोजन हुआ, जो विद्यार्थी मार्केट से नंदलाल चौराहा होते हुए कॉलेज में समाप्त हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में बहनें गणवेश में त्रिशूल और भगवा ध्वज के साथ जयघोष कर रही थीं। सजीव झांकियों ने यात्रा को और अधिक भव्य बना दिया।

नारी शक्ति का अद्वितीय संगम:
यह आयोजन न केवल त्रिशूल दीक्षा के माध्यम से धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देने में सफल रहा, बल्कि मातृशक्ति के साहस, समर्पण और अनुशासन का भी अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विहिप प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल , विभाग कार्याध्यक्ष पंकज शुक्ल , विभाग मंत्री गौरांग, जिलाध्यक्ष संत सिंह जिला संगठन मंत्री मोहित ,अमन समेत भगिनी बन्धु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *