मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 7 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : रोहित की घातक गेंदबाजी से एससीए विजयी
खेल

Kanpur : रोहित की घातक गेंदबाजी से एससीए विजयी

Akash Chaudharyअपडेट: April 24, 2026

Kanpur। डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से डॉ. नागेन्द्र स्वरूप की स्मृति में आयोजित गोल्ड कप (कैश मनी) क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को एससीए ने माकोZस को आठ विकेट से हराया। फूलबाग ​स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में माकोZस ने 19.5 ओवर में 116 रन बनाए।

टीम से अरुणेंद्र ने 35, अश्वनी ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रोहित ने पांच विकेट चटकाए। जवाब में एससीए ने 13.3 ओवर में दो विकेट पर 117 रन बनाकर मैच जीता। जीत में रूद्रांश ने 53 व ​शिवम ने 44 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनुभव ने एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच रोहित पटेल को चुना गया।