Friday, April 24, 2026
HomeखेलKanpur : केएसएस खो-खो प्रतियोगिता में 19 स्कूलों का दमखम,

Kanpur : केएसएस खो-खो प्रतियोगिता में 19 स्कूलों का दमखम,

दून, विन्यास समेत चार टीमों ने सेमीफाइनल में मारी बाजी

 

Kanpur । बिठूर रोड स्थित गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में कानपुर सहोदया स्कूल्स (केएसएस) खो-खो प्रतियोगिता शुक्रवार को हुई। इसमें 19 स्कूलों के ​खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय, मंटोरा प​ब्लिक स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल और विन्यास प​ब्लिक स्कूल के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

#kanpur

प्रतियोगिता का उद्घाटन सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय की प्रबंध निदेशिका आरती कटियार, सीनियर कोऑर्डिनेटर अनिकेत तिवारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन रोहित सोनकर और ऋचा गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ।

परिणाम: पहले मैच में एनएलके एकेडमी ने स्कॉलर मिशन स्कूल को हरया। दूसरे मैच में दून इंटरनेशनल स्कूल ने एमअआर जयपुरिया स्कूल को मात दी। तीसरे मैच में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने गुरुनानक प​ब्लिक स्कूल को हराया। चौथे मैच में विन्यास प​ब्लिक स्कूल ने जय नारायण विद्या मंदिर को पराजित किया। पांचवें मैच में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल ने गुरु नानक मार्डन स्कूल को मात दी। छठवें मैच में सीएचएस जैनपुर ने द चिन्टल्स स्कूल को हराया।

सातवें मैच में मंटोरा प​ब्लिक स्कूल को वीवीआईपी स्कूल के ना आने पर वॉकओवर मिला। आठवें मैच में डीपीएस कल्याणपुर ने एनएलके एकेडमी को हराया। नौवें मैच में दून इंटरनेशनल स्कूल ने हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल को मात दी। दसवें मैच में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने गार्डेनिया प​ब्लिक स्कूल को पराजित किया। 11वें मैच में विन्यास प​ब्लिक स्कूल को वॉकओवर मिला।

12वें मैच में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल ने श्री सनातन धर्म स्कूल को परा​जित किया। 13वें मैच में दून इंटरनेशनल स्कूल ने सीएचएस जैनपुर को मात दी। 14वें मैच में मंटोरा प​ब्लिक स्कूल ने डीपीएस कल्याणपुर को पराजित किया।

अब सेमीफाइनल में पं. दीनदयाल उपाध्याय बनाम मंटोरा प​ब्लिक स्कूल के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल दून इंटरनेशनल स्कूल बनाम विन्यास प​ब्लिक स्कूल के बीच खेला जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!