Tuesday, October 27, 2026
HomeखेलKanpur : महिला टेबल टेनिस और तैराकी के जिला-मंडल चयन ट्रायल 30...

Kanpur : महिला टेबल टेनिस और तैराकी के जिला-मंडल चयन ट्रायल 30 अक्टूबर को

Kanpur । खेल निदेशालय के निर्देश पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला ओपन टेबल टेनिस और तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 30 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। महिला टेबल टेनिस के जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर तीन बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल शाम छह बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे।

वहीं, महिला तैराकी के जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर तीन बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल शाम पांच बजे कानपुर विश्वविद्यालय में आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को चार और पांच नवंबर को रायबरेली में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। टेबल टेनिस ट्रायल की जानकारी के लिए अभिसारिका यादव (7052466736) और तैराकी ट्रायल के लिए 9415724478 पर संपर्क किया जा सकता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...