Friday, June 12, 2026
HomeखेलKanpur : प्रखर की धारदार गेंदबाजी, पांच शिकार कर दिलाई शानदार जीत

Kanpur : प्रखर की धारदार गेंदबाजी, पांच शिकार कर दिलाई शानदार जीत

 

Kanpur। रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में कानपुर क्रिकेट एकेडमी ने कर्मि​शियल एकेडमी को 10 विकेट से हराया। जाजमऊ ​स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में कर्मि​शियल एकेडमी ने 23.3 ओवर में 81 रन बनाए। टीम से कार्तिकेय ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रखर अवस्थी ने पांच, ​शिवांश राय ने दो को आउट किया। जवाब में कानपुर क्रिकेट एकेडमी ने 5.2 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में अनिरुद सिंह ने नाबाद 68 रन की पारी खेली। पांच विकेट लेने वाले प्रखर अवस्थी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...