Kanpur । 28 मई से 1 जून तक एशियन भारतीय अंडर-23 महिला व पुरुष बॉक्सिंग टीम की चयन प्रतियोगिता पटियाला स्टेडियम में होगी। इसमें चयन प्रतियोगिता के माध्यम से टीम के चयन की जिम्मेदारी अलग-अलग चयनकर्ताओं को दी है, इसमें से एक शहर के संजीव दीक्षित भी है।
उन्हें यह जिम्मेदारी बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व महासचिव प्रमोद कुमार ने दी। संजीव दीक्षित पहले भी कई बार इस प्रकार की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। कानपुर एमेच्चोर बॉक्सिंग एसोसिएशन के एसपी महेश्वरी, अरुण शर्मा, हसन रजा जैदी, वीरेंद्र त्रिपाठी, रमेश श्रीवास्तव, श्याम मिश्रा, नीतू कटियार, भगवान दीन, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, सुरेश शिरोमणि, महेंद्र शिरोमणि, नरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।


