Kanpur। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) के मुकाबले में सोमवार रात को खेले गए मुकाबले में ग्लेमोर्गन इलेवन ने सीएसके इलेवन को 68 रन से पराजित किया। जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में ग्लेमार्गन इलेवन ने 22 ओवर में छह विकेट पर 248 रन बनाए। टीम से मो. उमर ने 70 रन, गौरी ने 41 व जीशान अहमद ने 36 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में सौरव पाठक ने दो, सत्यम पांडे, सुनीत राव व नीरज तिवारी ने एक-एक विकेट झटका।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके इलेवन की पूरी टीम 19.4 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से शनि ने 37, दीपक ने 34, नीरज तिवारी ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मो. अतीक फरुकी ने पांच विकेट, अली शमशाद व जीशान अहमद ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच अतीक फरुकी को चुना गया।


