Mumbai । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर जिस प्रकार से टीम में लगातार बदलाव कर रहे हैं। वह सही नहीं है। वॉटसन के अनुसार हद से ज्यादा बदलाव होने से खिलाड़ी अपनी भूमिका ठीक से समझ नहीं पाते हैं इससे एक बार फिर गंभीर के कामकाज के तरीके पर सवाल उठे हैं। वॉटसन के अनुसार कि इसी कारण भारतीय टीम के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी नजर आती है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़़ कारण बल्लेबाजी क्रम के साथ ही खिलाड़ियों में बार-बार बदलाव किया जाना है। इस पूर्व ऑलराउंडर ने हालांकि माना है कि कुछ उभरते खिलाड़ियों का समर्थन करने से लाभ भी मिला है। इन खिलाड़ियों ने बेहतर परिणाम दिये हैं।
गौरतलब है कि गंभीर के भारतीय टीम का में भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने के बाद से ही टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। इन सफलताओं के बावजूद, भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन कमजोर रहा है। उसे घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, इसी साल भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज में भी हार मिली। पिछले एक साल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम को हार झेलनी पड़ी है। इस साल जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी भारतीय टीम हारी है।
वॉटसन ने कहा कि टीम में लगातार बदलाव होने से खिलाड़ियों के लिए अपनी भूमिका समझना और एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाना कठिन होता है। साथ ही कहा कि जब बल्लेबाजी क्रम में बार-बार बदलाव होता है और खिलाड़ी लगातार टीम में आते-जाते रहते हैं, तो टीम का प्रदर्शन भी प्रभावित होता है। वॉटसन के अनुसार भारतीय टीम के हालिया उतार-चढ़ाव के पीछे भी यही कारण है। वॉटसन ने गंभीर के काम की सराहना भी की है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में गंभीर ने कई अच्छी चीजें भी जोड़ी हैं। खिलाड़ियों पर भरोसा जताना उनकी सकारात्मक रणनीतियों में से एक है।
वॉटसन के अनुसार, गंभीर ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का लगातार समर्थन किया और सैमसन ने टी20 विश्व कप के अहम मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करके इस भरोसे को सही साबित किया। इससे पता चलता है कि खिलाड़ियों को अवसर देना और उन पर भरोसा बनाए रखना टीम के लिए लाभकारी हो सकता है।साथ कहा कि आगामी एकदिवसीय विश्वकप को देखते हुए अब बदलाव कम होने चाहिये। इसमें कुछ हद तक निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है।
उनका मानना है कि अगर भारतीय टीम अपने बल्लेबाजी क्रम को बदलाव न करते हुए एक ही संयोजन को अवसर देती है तो उसे हराना दुनिया की किसी भी टीम के लिए संभव नहीं होगा। भारतीय टीम अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद उसे न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। इस दौरे में टीम को 2 टेस्ट, 5 एकदिवसीय और 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हहैं। ऐसे में गंभीर को टीम में स्थिरता बनाये रखने की जरुरत है।


