Tuesday, October 13, 2026
HomeखेलKanpur : ट्रैक से फील्ड तक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Kanpur : ट्रैक से फील्ड तक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

26 विद्यालयों के 176 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, राष्ट्रीय अंतर जिला प्रतियोगिता के लिए चयन मुकाबले हुए

Kanpur। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर की ओर से राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए आयोजित चयन प्रतियोगिता में नवाबगंज ​स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय में हुई। इसमें 26 विद्यालयों के 176 ​खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश राम त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर किया।

#kanpur

अंडर-16 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में वैभव सिंह, 600 मीटर में कृष्णा श्रीवास्तव, जैवलिन थ्रो में शौर्यवर्धन, लंबी कूद में गौरव तिवारी, शॉटपुट में सादिक अली और पेंटाथलॉन में उत्कर्ष सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आशिका सिंह, लंबी कूद में अनुष्का यादव, जैवलिन थ्रो में प्रियंका राजपूत, 600 मीटर में तनु ठाकुर, शॉटपुट में महक निषाद और पेंटाथलॉन में आराध्या विजेता बनीं।

#kanpur

वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग के ट्रायथलॉन में ऋषभ पाल और बालिका वर्ग में वेदिका शुक्ला ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय देवगन, सचिव डॉ. नरेश चौधरी, आयोजन सचिव किशन स्वरूप अवस्थी, मदन गोपाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...