Tuesday, October 13, 2026
HomeखेलMumbai :  शमी ने रणजी में शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं पर...

Mumbai :  शमी ने रणजी में शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं पर भी निशाना साधा

Mumbai । बंगाल की ओर से खेलते हुए अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं पर निशान साधा है। शमी ने न केवल अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया, बल्कि अपनी फिटनेस और टीम इंडिया में वापसी को लेकर दिए गए बयानों से भी सुर्खियां बटोरीं, जिनमें इशारों-इशारों में चयनकर्ताओं पर भी तंज कसा। दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में, शमी ने अपनी पुरानी लय में लौटते हुए 17.3 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 9 मेडन ओवर भी फेंके, जिससे दिल्ली की पूरी टीम महज 240 रनों पर सिमट गई। शमी की यह धारदार गेंदबाजी उनकी फिटनेस और फॉर्म का स्पष्ट प्रमाण थी, जिससे उनके अनुभव और कौशल की झलक साफ दिखाई दी।
दिन का खेल समाप्त होने के बाद जब शमी से उनकी फिटनेस को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने जवाब दिया। शमी ने कहा, “आप मेरी फिटनेस देख रहे हैं, लिख दीजिए। आप मुझे देख रहे हैं, मेरे कहने से क्या होगा? मैं मैदान पर हूं, खेल रहा हूं और जहां भी मौका मिल रहा है, वहां खेल रहा हूं।” उनके इस जवाब से साफ था कि वह अपनी बातों से नहीं, बल्कि मैदान पर अपने प्रदर्शन से अपनी फिटनेस साबित करना चाहते हैं।
फिटनेस के अलावा, शमी से यह भी पूछा गया कि घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें भारतीय टीम में क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके जवाब में शमी ने चयनकर्ताओं पर तंज कसते हुए कहा, “मैं अच्छा गेंदबाज नहीं हूं। शायद ये वजह रही होगी।” शमी के इस कटाक्ष भरे बयान से उनकी निराशा और टीम में नहीं चुने जाने की पीड़ा साफ झलक रही थी। यह बयान स्पष्ट रूप से उन चयनकर्ताओं को संबोधित था जो उनके शानदार घरेलू प्रदर्शन के बावजूद उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं।
वहीं शमी ने चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए भी खुशी जाहिर की। शमी ने भुवनेश्वर को लेकर कहा, “भुवी की पहले ही वापसी हो जानी चाहिए थी। दिक्कत ये है कि वह ज्यादा किसी से बात नहीं करता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनकी प्रतिभा को लंबे समय तक रोका जाए। यह उनके लिए अच्छा है। उन्होंने आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह इसके हकदार हैं।” शमी का यह बयान न केवल साथी खिलाड़ी के प्रति सम्मान दर्शाता है, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से यह भी संकेत देता है कि कभी-कभी मुखर न होना भी चयन प्रक्रिया में बाधा बन सकता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...