दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इसमें दो भारतीय खिलाड़ियों को आसाधारण प्रदर्शन के लिए ये अवार्ड मिला है। भारतीय टेस्ट और एकदिवसीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर का अवार्ड दिया गया है। वहीं महिलाओं के वर्ग में शेफाली वर्मा को ये अवार्ड मिला है।
यह अवॉर्ड उनके पिछले महीने के शानदार खेल और कड़ी मेहनत का परिणाम है।शुभमन के अलावा भारत के ही अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा भी इस अवार्ड की दौड़ में शामिल थे। शुभगन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में पहले दो एकदिवसीय मैचों में 334 रन बनाए। उन्होंने पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में नाबाद दोहरा शतक लगाया था। शुभमन ने 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया यह एकदिवसीय इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक था। भारतीय टीम ने ये सीरीज 2-1 से जीती थी।
शुभमन ने पांचवीं बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। कोई और प्लेयर अभी तक इतने अवॉर्ड नहीं जीता पाया। वह सितंबर 2026 से पहले जुलाई 2025, फरवरी 2025, सितंबर 2023 और जनवरी 2023 में भी प्लेयर ऑफ द मंथ बने थे। अवॉर्ड जीतने के बाद उत्साहित शुभमन ने कहा, अपना पांचवां आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है, और मैं इस सम्मान के लिए पैनल का शुक्रगुजार हूं। इतने रन बनाकर अच्छा लगा और अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने सफलता लक्ष्य का पीछा करना और सफल होन विशेष। गिल के दोहरे शतक के दम पर भारत ने दूसरे एकदिवसीय में 406 रनों का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर लिया था।
वहीं 22 वर्षीय शेफाली वर्मा ने दूसरी बार है आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड हासिल किया है। उन्होंने पहली बार पिछले साल नवंबर में अवॉर्ड जीता था। तब शेफाली ने भारत को घरेलू मैदान पर आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जिताने में मदद की थी। शेफाली ने अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड फिर से जीतना बहुत बड़ा सम्मान है। एशिया कप और एशियाई खेलों में हमारी जीत में अपनी भूमिका निभाना बहुत संतोषजनक था, और यह अवॉर्ड जीतना उन जीतों को और भी खास बनाता है।
गौरतलब है कि शेफाली ने पिछले महीने सात टी20 आईI मैचों में 360 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 72 और स्ट्राइक रेट 184.61 का था। दाएं हाथ से ऑफ स्पिन बॉलिंग करने वाली शेफाली ने 4.33 के इकॉनमी रेट से छह विकेट भी लिए।
शेफाली ने यूएई में एशिया कप में पांच पारियों में 236 रन बनाए, जो टूर्नामेंट सर्वाधिक थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 64 और श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 68 रन की पारी खेली थी, जिससे भारत ने रिकॉर्ड आठवां महिला एशिया कप जीता।


