Kanpur । कानपुर जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से रेफरी क्लिनिक व टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस क्लिनिक में वर्तमान निर्णायकों के साथ-साथ भविष्य में रेफरी के रूप में जुड़ने के इच्छुक खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बास्केटबॉल के नियमों, तकनीकी पहलुओं और समय-समय पर हुए बदलावों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में नियमों की विस्तृत जानकारी टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल टीम के पूर्व कोच विनय पांडे की ओर से दी जाएगी। थ्योरी व प्रैक्टिकल का आयोजन 30 और 31 मई शाम 5 बजे से 6 बजे तक कैंट स्थित वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में किया जाएगा।
क्लिनिक के समापन के बाद रेफरी टेस्ट भी आयोजित होगा। प्रतिभागिता के इच्छुक रेफरी व खिलाड़ी पंजीकरण के लिए संघ के कोषाध्यक्ष राकेश शुक्ला से संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी कानपुर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने दी।


