Tuesday, October 13, 2026
HomeखेलChennai : धोनी का आईपीएल में खेलना उन्हीं पर निर्भर : काशी

Chennai : धोनी का आईपीएल में खेलना उन्हीं पर निर्भर : काशी

Chennai । आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। उन्होंने संकेत दिया है कि धोनी 2027 में टीम के लिए एक बार फिर उतर सकते हैं। धोनी को आईपीएल 2026 में चोटिल होने के कारण एक भी मैच नहीं खेलने की वजह से लीग से बाहर रहना पड़ा था, जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।
इसी को लेकर काशी ने साफ किया कि धोनी का खेलना पूरी तरह से उन्हीं के फैसले पर निर्भर करेगा। साथ ही कहा कि फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने यह फैसला पूरी तरह से उन पर छोड़ दिया है।

विश्वनाथन ने कहा, यह एक ऐसा सवाल है जो आपको उनसे पूछना चाहिए। मुझे भी उनसे पूछना होगा। जब वह चेन्नई आते हैं तो वह हमें अपने फैसले के बारे में बताते हैं। उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि उनके सीएसके के लिए खेलते रहने के अवसर हैं।

गौरतलब है कि 45 साल के हो चुके धोनी की अनुपस्थिति ने उनके आगामी आईपीएल सीजन में खेलने पर लगातार सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, टीम के पूर्व खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुरेश रैना ने धोनी को एक और आईपीएल सीजन के लिए वापसी करते देखने की अपनी प्रबल इच्छा व्यक्त की है।

रैना ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से धोनी से आईपीएल 2027 के लिए वापसी करने की गुजारिश की थी। रैना ने कहा, मैंने उनसे कहा कि आपने आईपीएल 2026 मिस कर दिया है। इसे गिना नहीं जाएगा। आपको अगले साल वापस आना होगा।

रैना का मानना है कि धोनी ने वापसी के दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं किए हैं। यह उनका निजी फैसला होगा, लेकिन रैना को लगता है कि धोनी सकारात्मक हैं और वापसी के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा, टीम भी फिर से अच्छी तरह से घुल-मिल रही है। फैंस भी चाहते हैं कि वह आएं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...