Saturday, June 13, 2026
HomeखेलKanpur : संदीप के नाबाद अर्द्धशतक से चैलेंजर्स इलेवन की शानदार जीत

Kanpur : संदीप के नाबाद अर्द्धशतक से चैलेंजर्स इलेवन की शानदार जीत

Kanpur। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग की ओर से आयोजित कानपुर प्रीमियर लीग बैटल ऑफ कॉर्पोरेट चैंपियनशिप में चैलेंजर्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीएल ईस्टर्न वारियर्स को चार विकेट से शिकस्त दी। रोमांचक मुकाबले में संदीप कुमार की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली।

एसटीआई मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएल ईस्टर्न वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 172 रन बनाए। टीम की ओर से अचिंत यादव ने 40, राहुल श्रीवास्तव ने 30, हिमांशु शुक्ला ने 25 और सत्यम ने 22 रन का योगदान दिया। चैलेंजर्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी में अदनान और फैसल ने दो-दो विकेट झटके, जबकि शिवांशु, शिबू, आसिफ और मो. अमन को एक-एक सफलता मिली। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैलेंजर्स इलेवन की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19.3 ओवर में छह विकेट खोकर 175 रन बना लिए।

टीम की जीत में रजा खान ने 63 रन की शानदार पारी खेली, जबकि संदीप कुमार ने दबाव के बीच नाबाद 56 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। जीएल ईस्टर्न वारियर्स की ओर से अंकुश चौहान और राहुल श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि सत्यम और सचिन सोनी को एक-एक विकेट मिला। मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन और विजयी अर्द्धशतक के लिए संदीप कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...