Saturday, June 13, 2026
HomeखेलKanpur : क्लासिकल ओपन शतरंज प्रतियोगिता में ऋषभ, श्रेष्ठ, सत्येंद्र और अभिजीत...

Kanpur : क्लासिकल ओपन शतरंज प्रतियोगिता में ऋषभ, श्रेष्ठ, सत्येंद्र और अभिजीत संयुक्त बढ़त पर

Kanpur कानपुर चेस एसोसिएशन की ओर से पहली बार क्लासिकल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार से प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ गोविंद नगर स्थित वैदिक धर्म सभा परिसर में हुआ। दो राउंड की समाप्ति के बाद ऋषभ निषाद, श्रेष्ठ यादव, सत्येंद्र सिंह और अभिजीत गुर्हा दो-दो अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

#kanpur

प्रतियोगिता में जहां पहले दिन प्रतियोगिता में 11 वर्ष से 72 वर्ष तक की आयु के कुल 34 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता पांच राउंड में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को 30 मिनट 30 सेकेंड का समय दिया गया है। पहले दिन दो राउंड के मुकाबले खेले गए, जबकि शेष तीन राउंड रविवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

विजेता खिलाड़ी को 3 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा दूसरे से पांचवें स्थान तक रहने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 2 हजार, 1500, 1200 और 1000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ खिलाड़ी को 1000 रुपये और सबसे कम उम्र के प्रतिभागी को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि दो राउंड की समाप्ति के बाद ऋषभ निषाद, श्रेष्ठ यादव, सत्येंद्र सिंह और अभिजीत गुर्हा दो-दो अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं विकास निषाद, अरुण प्रताप सिंह, लक्ष्य पालीवाल, सुरेंद्र कुमार और राघव दुबे डेढ़-डेढ़ अंक हासिल कर शीर्ष खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। प्रतियोगिता के मुख्य आर्बिटर बाल गोविंद अवस्थी व सहायक आर्बिटर विकास निषाद हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...