Saturday, June 13, 2026
HomeखेलKanpur : राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में कानपुर का पंच, दो स्वर्ण समेत...

Kanpur : राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में कानपुर का पंच, दो स्वर्ण समेत छह पदक जीते

Kanpur। सहारनपुर में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 10 से 13 जून तक हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कानपुर टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान भी प्राप्त किया।

कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित बताया कि सहारनपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं में (35-37 किग्रा) वर्ग में मुसईब खान, (64-67 किग्रा) वर्ग में अभी कश्यप शामिल रहे। वहीं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में (30-33 किग्रा) वर्ग में अंश, (40-43 किग्रा) वर्ग में जयेश वर्मा, (52-55 किग्रा) वर्ग में रुद्र प्रताप और (55-58 किग्रा) वर्ग में अनिकेत शामिल रहे।

इस उपलब्धि पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों हसन रजा जैदी, एसपी महेश्वरी, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरुण शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, मनीष हजारिया, संजय गुप्ता, विजय यादव, सुरेश शिरोमणि, महेंद्र शिरोमणि, नरेंद्र प्रताप सिंह, कोच टीम कोच अल्पना शर्मा ने ​खिलाड़ियों को बधाई दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...