Kanpur : रोवर्स कप में आरपीसी एकेडमी विजयी
Kanpur । रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में आरपीसी एकेडमी ने रतनलाल एकेडमी को 18 रन से पराजित किया। जीत में अभिक जेफ ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में आरपीसी एकेडमी की पूरी टीम 22.3 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से करन ने 28, अभिक जेफ ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में गोविंद गुप्ता ने तीन, अबुल फैजल व सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रतनलाल एकेडमी की पूरी टीम 24.4 ओवर में 105 रन पर सिमट गई।
टीम से उदयराज ने 16, अविराट तिवारी ने 15, अभय सिंह और वियोम ने 14-14 रन की पारियां खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। तो गेंदबाजी में अभिक जेफ ने चार, करन ने तीन, रिषभ विश्वकर्मा ने दो विकेट अपने नाम किए। बल्ले और गेंद से बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिक जेफ को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।


