Kanpur। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में अशोका ज्योति ने केजीएससी को आठ विकेट से मात दी। दूसरे मैच में एंजेल वुमंस ने वंडर्स वुमंस को सात विकेट से हराया। तीसरे मैच में काउंटी क्लब ने वाईएमसीए को तीन विकेट से पराजित किया। चौथे मैच में ओलंपिक रजि. ने गांधीग्राम को चार विकेट से मात दी।
श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए पहले मैच में केजीएससी ने 37 ओवर में 191 रन बनाए। टीम से आशुतोष यदाव ने 36, यथार्थ यादव व अनय ने 28-28 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनिकेत श्रीवास्तव ने तीन, यश सचान, आदित्य और अश्वनी सचान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में अशोका ज्योति की टीम ने 30.3 ओवर में दो विकेट पर 196 रन बनाकर मैच जीता।
जीत में राघव अवस्थी ने नाबाद 116 रन, नितिन पटेल ने 36 व प्रशांत पाल ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दिव्यांश व महेंद्र ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में वंडर्स वुमंस की टीम 35 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। टीम से सिमरन ने 30, शिवांगी गुप्ता ने 23, आयुषी सिंह ने 22 व नेहा वर्मा ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सिद्दी मिश्रा ने चार, विदुषी मिश्रा ने दो को आउट किया।
जवाब में एंजेल वुमंस की टीम ने 26.5 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीता। जीत में निशा वर्मा ने 50, एकता सिंह ने 34, बबिता यादव ने 22 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में सिमरन ने दो विकेट चटकाए। पनकी स्थित रामलखन भट्ट मैदान पर तीसरे मैच में वाईएमसीए ने 30 ओवर में छह विकेट पर 222 रन बनाए। इसमें अनुराग ने 101 रन, मो. अयान ने 37 व विनायक मिश्रा ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आशीष सविता ने दो, वेद प्रकाश, प्रियांशु, लक्ष्य पाल व इंद्रजीत ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
जवाब में काउंटी क्लब ने 24 ओवर में सात विकेट पर 226 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में वंशुल सिंह ने 61, आशीष सविता ने 53, अवधेश ने 38 व रिषभ ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सुमित व मो. अयान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। कल्याणपुर स्थित गीता देवी क्रिकेट मैदान पर चौथे मैच में गांधी ग्राम की टीम ने 27.5 ओवर में नौ विकेट पर 117 रन बनाए। टीम से सिद्धार्थ ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनिकेत यादव ने पांच विकेट झटके।
जवाब में ओलंपिक रजि. की टीम ने 16.1 ओवर में पांच विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीता। जीत में पुनीत ने 39, प्रितेश ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अखंड प्रताप व समर पटेल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।


