Thursday, August 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : जीआरपी के हत्थे चढ़ा लुटेरा गिरोह, 5 गिरफ्तार

Kanpur : जीआरपी के हत्थे चढ़ा लुटेरा गिरोह, 5 गिरफ्तार

सीसीटीवी खंगालकर 50 किमी तक की रूट मैपिंग, 5 लाख का माल बरामद

Kanpur। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों से लूटपाट व चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का जीआरपी ने भंडाफोड़ कर पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये का माल, नगदी और घटना में प्रयुक्त यामाहा आर15 बाइक बरामद हुई है।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने हाल की घटनाओं के खुलासे के लिए सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया। पुलिस ने 50 किलोमीटर तक की रूट मैपिंग कर 500 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद गिरोह तक पहुंच बनाई जा सकी।

गुरुवार को पुलिस ने जूही यार्ड स्थित रेलवे पटरी के पास घेराबंदी कर साहिल सोनकर उर्फ पोलू, विशाल वाल्मीकि, अभिषेक पासवान, जीतू सिंह और सुमित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी कानपुर और उन्नाव के रहने वाले हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आउटर पर खड़ी ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को निशाना बनाकर लूट और छिनैती करते थे। वारदात से मिले पैसे नशे और महंगे शौक पूरे करने में खर्च करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से आईफोन-15 प्रो समेत कई मोबाइल, नगदी और अन्य सामान बरामद किया है। सभी के खिलाफ जीआरपी थाना कानपुर सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...