Saturday, June 13, 2026
Homeअवर्गीकृतKanpur : सीपीएल की जर्सी और ट्राफी अनावरण कल

Kanpur : सीपीएल की जर्सी और ट्राफी अनावरण कल

Kanpur । चंद्रा प्रीमियर लीग (सीपीएल) के तीसरे सीजन की जर्सी और ट्राफी का अनावरण 14 जून दिन रविवार को मंधना स्थित बीपीएमजी इंटर कालेज मैदान में होगा। अंडर-16 आयुवर्ग में होने वाली लीग के तीसरे सीजन में 12 टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि चंद्रा प्रीमियर लीग उभरते हुए खिलाड़ियों को मंच देगी। जर्सी और ट्राफी अनावरण यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डा. संजय कपूर करेंगे। लीग के ट्रायल में रिकार्ड 800 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिनका चयन ट्रायल के आधार पर 12 टीमों के लिए किया गया।
—–
वर्षा से स्थगित हुए ट्रायल, आज और कल होंगे
प्रथम एसकेएमके अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन शनिवार को नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कालेज में होना था। जो वर्षा के चलते स्थगित कर दिया गया। दो दिवसीय ट्रायल अब रविवार और सोमवार को होगा। इसमें प्रतिभा का प्रदर्शन कर खिलाड़ी प्रथम एसकेएमके क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन के लिए दावा पेश करेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...