हवाई हमले का सायरन बजने जैसी आपात स्थिति का अभ्यास, सेना से लेकर नगर निगम तक की टीमें रहीं मुस्तैद
kanpur । शाम के छह बजते ही आजाद नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय परिसर में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां शुरू हो गईं। कहीं क्षतिग्रस्त भवन में फंसे लोगों को निकालने की कवायद हुई तो कहीं मलबे में दबे लोगों की तलाश की गई। घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार भी दिया गया। यह किसी वास्तविक हादसे का दृश्य नहीं, बल्कि रविवार को आयोजित ब्लैकआउट मॉकड्रिल का हिस्सा था।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा महेंद्र सिंह तंवर के मार्गदर्शन में इस अभ्यास का आयोजन किया गया। इसका मकसद हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों में प्रशासन, पुलिस और नागरिक सुरक्षा से जुड़ी टीमों की तैयारियों को परखना।

मॉकड्रिल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन विभाग, एनसीसी, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, भारतीय सेना और नागरिक सुरक्षा विभाग की टीमों ने एक साथ मोर्चा संभाला। बचाव दलों ने क्षतिग्रस्त इमारतों से लोगों को निकालने, मलबे में फंसे व्यक्तियों की खोज करने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता देने का प्रदर्शन किया।

अभ्यास के दौरान विभिन्न विभागों के बीच तालमेल, आपात संदेशों पर प्रतिक्रिया और राहत कार्यों की गति को भी परखा गया। अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ सिंह के समन्वय में हुए इस आयोजन में सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा ममता रानी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में मॉकड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। प्रभारी सहायक उपनियंत्रक विमलेश कुमार यादव ने नागरिकों से अपील की कि ऐसे अभ्यासों को गंभीरता से लें, घबराएं नहीं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
इस मौके पर चीफ वार्डेन राजीव सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन आशीष कुमार बाजपेई, मुकेश कुमार, प्रवीण वर्मा, योगेन्द्र कुमार मिश्रा, धनंजय नारायण सिंह और मो. कैफ खान समेत नागरिक सुरक्षा के अन्य वार्डेन मौजूद र

