पहले दिन 21 खिलाड़ियों ने आजमाया दम, सोमवार को भी मिलेगा मौका
Kanpur । पांच से 12 दिसंबर तक ग्रीनपार्क स्टेडियम में सीनियर महिला अंतरमंडलीय राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप होगी। इसमें प्रतिभाग करने वाली कानपुर मंडल की टीम के चयन के लिए रविवार को ग्रीनपार्क में ट्रायल शुरू हुआ। पहले दिन कानपुर नगर की 13 और कानपुर देहात की आठ खिलाड़ियों समेत कुल 21 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया।
चयनकर्ताओं में अमित वर्मा, डीबी थापा और राम कृपाल ने खिलाड़ियों की गेंद पर नियंत्रण, अटैक, पासिंग और खेल की रणनीति का आकंलन किया। सोमवार को भी सुबह नौ बजे से दूसरे दिन का ट्रायल होगा।

