Kanpur । खेल निदेशालय उप्र की ओर से 27 से 29 नवंबर तक अलीगढ़ में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसके लिए रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में कानपुर टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने दी।
चयनित खिलाड़ियों में राज सिंह, भूपेंद्र सिंह, जान मोहम्मद, अभीष्ट सिंह, प्रांशु शाक्य, अमन, अनित यादव, शनि, दीपांशु सोलंकी, परविंदर कुमार, अमन सिंह, धैर्य सिंह, अनुज सिंह, अभिराज तिवारी को चुना गया।
Kanpur : कानपुर की सीनियर पुरुष कबड्डी टीम घोषित, 14 खिलाड़ियों को मिला मौका

