Kanpur । राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए रविवार को पीरोड स्थित हरसहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर कानपुर मंडल की टीम का चयन किया गया। चयनित टीम 26 से 28 नवंबर तक जौनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
खिलाड़ियों का चयन कानपुर जिला खो-खो संघ के चयनकर्ताओं ने प्रदर्शन के आधार पर किया। चयनित खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर मंडल का नाम रोशन करने की उम्मीद है। चयन प्रक्रिया के बाद 12 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली। इनमें सोनाक्षी, आर्या, कनक, अंशिका, एंजेल, पलक, दिशा, आरोही, गौरी, श्रेया, स्नेहा और प्रगति शामिल हैं।

