मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 21 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : गोवध के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चापड़ बरामद
कानपुर

Kanpur : गोवध के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, चापड़ बरामद

Akash Chaudhary

 

 

 

 

 

 

 

रेल बाजार पुलिस ने शिवनारायण टंडन पुल के पास पकड़ा, साथियों के साथ घटना में शामिल होने की बात कबूली

 

Kanpur। गोवध के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रेलबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से स्टील का चापड़ और प्लास्टिक का झोला बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी जाजमऊ के पचरौजा निवासी मोहम्मद एहितशाम कुरैशी (26) है।पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को मीरपुर कैंट निवासी यश शुक्ला की तहरीर पर गोवंशीय पशु को काटने से मौत होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी अमान सिंह ने आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की।

शनिवार को पुलिस छावनी अस्पताल तिराहे के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शिवनारायण टंडन पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से स्टील का चापड़ और प्लास्टिक का झोला मिला।पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने 17 और 18 नवंबर की रात फेथफुलगंज क्षेत्र में अपने साथियों के साथ गोवंशीय पशु काटने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 भी बढ़ा दी है।

पुलिस आरोपी से संबंधित अन्य जानकारियां जुटा रही है। उसके साथ घटना में शामिल रहे अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी अमान सिंह, उपनिरीक्षक राजन कुमार, रेलबाजार पुलिस और पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम शामिल रही।