मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 21 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : देव दीपावली पर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था परखी
कानपुर

Kanpur : देव दीपावली पर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था परखी

Akash Chaudhary
#kanpur

 

 

डीसीपी पश्चिम ने निरीक्षण कर यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां जांचीं

 

Kanpur । देव दीपावली पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बिठूर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय आयोजकों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा की।

 

#kanpur

डीसीपी ने घाटों पर भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, प्रकाश, बैरिकेडिंग और जल क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात संचालन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा। साथ ही स्थानीय आयोजकों और धर्मगुरुओं से भी व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की। डीसीपी ने निर्देश दिए कि देव दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया जाए।