Tuesday, June 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : राम रोटी निःशुल्क भोजन सेवा प्रकल्प के 11 वर्ष पूरे,...

Kanpur : राम रोटी निःशुल्क भोजन सेवा प्रकल्प के 11 वर्ष पूरे, साढ़े 17 लाख थालियां वितरित

Kanpur ।  1 मई 2026। समन्वय सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा रावतपुर स्थित जे.के. कैंसर संस्थान में संचालित “राम रोटी” निःशुल्क भोजन सेवा प्रकल्प ने अपनी सेवा के 11 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के महामंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में भूखे को भोजन कराना सबसे पवित्र कार्य है और यह सेवा ईश्वर की आराधना के समान है। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों को अपने हाथों से भोजन भी वितरित किया।

#kanpur

समिति के सह संयोजक मनोज सेंगर ने बताया कि इस प्रकल्प की शुरुआत वर्ष 2015 में अक्षय तृतीया के दिन स्वर्गीय संतोष अग्रवाल एडवोकेट के प्रयासों से हुई थी। भारत माता मंदिर हरिद्वार के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की प्रेरणा से शुरू हुए इस भोजनालय का संचालन वर्तमान में मनोज अग्रवाल और मनीष अग्रवाल समिति के सहयोग से कर रहे हैं।

यहां मरीजों और उनके परिजनों को प्रतिदिन दो समय दाल, चावल, रोटी, सब्जी, मिष्ठान्न, फल, दूध, मट्ठा, सत्तू और दलिया जैसी पौष्टिक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। औसतन रोजाना करीब 400 लोग इस सेवा का लाभ उठाते हैं। समिति के पदाधिकारी प्रह्लाद दास गुप्ता ने बताया कि अब तक इस प्रकल्प के माध्यम से साढ़े 17 लाख से अधिक भोजन थालियां वितरित की जा चुकी हैं।

इस सेवा कार्य में राधेश्याम शर्मा, हरी किशन चोखानी, राजेंद्र गुप्ता, माधवी सेंगर, सरोज गुप्ता, शशि गुप्ता और सत्यनारायण नेवटिया सहित कई लोगों का सहयोग रहता है। साथ ही लोग अपने पारिवारिक और शुभ अवसरों पर भी दान देकर इस सेवा से जुड़ते हैं। कार्यक्रम में शेषनारायण त्रिवेदी, सी.एल. कानोड़िया, कमल गुप्ता, विजय पाण्डेय, अवध बिहारी मिश्र और जग महेंद्र अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...