Sunday, August 16, 2026
HomeकानपुरKanpur :  181 फरियादियों की सुनी गई समस्या, 10 मामलों का मौके...

Kanpur :  181 फरियादियों की सुनी गई समस्या, 10 मामलों का मौके पर निस्तारण

नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सात दिन में शिकायत निस्तारण के निर्देश

Kanpur।  नरवल तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए आयोजन में कुल 181 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में कई पक्ष जुड़े हों, वहां सभी पक्षों को सुनकर ही समाधान किया जाए।

#kanpur

खासकर भूमि विवाद के मामलों में सभी पक्षकारों की बात अनिवार्य रूप से सुनी जाए। उन्होंने सभी विभागों को सात दिन की तय समय सीमा में मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।समाधान दिवस में कई फरियादियों को तत्काल राहत मिली। ग्राम जरकला निवासी रामनारायन के बैंक ऋण चुकाने के बाद बंधक मुक्ति के मामले का एलडीएम ने निस्तारण कराया।

मंधना निवासी बदलू प्रसाद की पत्नी के निधन के बाद राशन कार्ड में मुखिया परिवर्तन की कार्रवाई पूरी की गई। वहीं मोनी पत्नी स्वर्गीय अवध कुमार की बंद विधवा पेंशन को दोबारा शुरू कराने की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई।

इसके अलावा खतौनी में नाम संशोधन, अंश संशोधन, वरासत और खतौनी के मूल कॉलम में नाम दर्ज कराने जैसे मामलों का भी मौके पर निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस में सबसे अधिक 111 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 15, राजस्व-पुलिस संयुक्त 16, चकबंदी 17, विकास विभाग 11, विद्युत तीन और स्वास्थ्य विभाग की दो शिकायतें प्राप्त हुईं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, एसडीएम नरवल सत्यपाल प्रजापति, सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...